मेस्टन रोड में नशेबाजी के विवाद में मजदूर की हत्या:रक्तरंजित शव मिलने पर दुकानदारों ने दी जानकारी, हत्यारोपी साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


मूलगंज में नशेबाजी के दौरान हुए विवाद में 35 वर्षीय मजदूर की हत्या कर आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मजदूर का रक्तरंजित शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दुकानदार जिलानी बाबू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही देर रात हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। मेस्टन रोड स्थित इंदिरा गांधी मूर्ति के पास बुधवार को फुटपाथ पर युवक का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने मूलगंज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव की पहचान के लिए आस-पास के दुकानदारों से पूछा। प्रारंभिक जांच में केवल यह सामने आया कि मृतक बाजार में रहकर मजदूरी करता था और नशे का लती था। फिलहाल पहचान नहीं हो सकी। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का कुछ दिन पहले एक दूसरे मजदूर से किसी तरह को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ मजदूर आरोपी अशर्फी उर्फ हड़बड़िया ने पूछताछ के दौरान नशेबाजी के विवाद में हत्या की बाद कबूली है। फिलहाल आलाकत्ल तलाश कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *