मेरठ में 15 केंद्रों पर आज होगी NEET की परीक्षा:सभी तैयारियां हुई पूर्ण, आधे घंटे पहले बंद हो जाएगा सेंटर पर प्रवेश


देश भर में आयोजित होने वाली NEET- UG की परीक्षा मेरठ में रविवार को 15 केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शासन के निर्देश पर सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराई जा सके।
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सुबह से ही तैनात है। गेट पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी, जिसमें पुलिस और स्टाफ मिलकर निगरानी रख रहे हैं।
अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन, ब्लूटूथ आदि परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले में मेरठ कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, केवी डोगरा लाइन, केवी सिख लाइन, केवी पंजाब लाइन, एनएएस इंटर कॉलेज, इस्माइल महिला पीजी कॉलेज, खालसा कन्या इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज, शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज समेत कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों के आसपास भी निगरानी परीक्षा केंद्रों के आसपास बने साइबर कैफे और अन्य दुकानो पर भी पुलिस द्वारा नजर बनाकर रखी गई है। इसके साथ- साथ सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *