![]()
मेरठ के मोदीपुरम थानाक्षेत्र के पल्लवपुरम फेज वन में रविवार रात को रिटायर फौजी अजय कुमार नैन ने अपनी पत्नी सरिता नैन को गोली मार दी है। अजय मधुर एंक्लेव फेज वन का रहने वाला है। उम्र 50 साल है। अजय ने लाईसेंसी पिस्टल से पत्नी सरिता के गोली मारी है। गोली सरिता के पेट में लगी है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी पति अजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से लाईसेंसी पिस्टल, खोखा, कारतूस भी बरामद किया है। बाकी पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि अजय ने गृह क्लेश के चलते गोली मारना बताया है। सरिता का मायका बागपत का है उसके दो बच्चे हैं। लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली पुलिस के अनुसार रॉयल पार्क एक्सटेंशन निवासी अजय नैन का अपनी पत्नी सरिता नैन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी। गोली सरिता के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर थाना पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। आरोपी अजय नैन को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली उसकी लाइसेंसी पिस्टल से चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि डायल 112 पर थाना पल्लवपुरम पर फेज वन में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना मिली। सूचना पर मैं थानापुलिस मौके पर पहुंचा। घायल हालत में अजय की पत्नी सरिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके से आरोपी पति अजय कुमार नैन को अरेस्ट किया गया है। पति ने बताया कि गृहकलेश के चलते उसने अपनी पत्नी को गोली मारी है। मौके से खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और लाईसेंसी पिस्टल बरामद की गई है।
Source link
मेरठ में रिटायर फौजी ने पत्नी को मारी गोली:गृहकलेश के चलते घटना को दिया अंजाम, अरेस्ट