मेरठ में धरने पर महिलाओं ने किया भगवान का जलाभिषेक:सेक्टर दो में पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी है प्रदर्शन, अब भगवान से उम्मीद


मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 2 में पिछले लगभग डेढ़ महीने से महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। महिलाएं अपने मकान को सेटबैक की कार्रवाई से बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन के रूप में धरना दे रही है। इसी क्रम में आज शाम को महिलाओं ने धरना स्थल पर भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। महिलाएं परिवार के साथ धरना स्थल पर एकत्रित हुई और पंडित को बुलाकर पूजा करते हुए जलाभिषेक किया गया।
इससे पहले भी महिलाओं द्वारा धरना स्थल पर हवन, हनुमान चालीसा का जाप और भजन कर भगवान से गुहार लगाई गई है, कि भगवान उनके मकानों को बचाने के लिए उनकी मदद करें। महिलाओं का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार कॉमर्शियल गतिविधियां अपने मकानो में बंद कर चुकी हैं। लेकिन इन छोटे मकान में वह सेटबैक नहीं छोड़ सकते हैं इसीलिए वह जनप्रतिनिधियों से लेकर भगवान तक सभी से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस समय उनके मकानों को बचा लिया जाए। धूप में जारी है प्रदर्शन जहां एक और तापमान 44 डिग्री पार कर रहा है तो वहीं ऐसे में भी महिलाएं धरने पर अधिक है उनका साफ तौर पर कहना है कि जब तक उनको इस बात का लिखित आश्वासन नहीं मिलता है कि सेटबैक के थे उनके मकान नहीं तोड़े जाएंगे तब तक उनका प्रदर्शन यहां जारी रहेगा( हालांकि बीच में व्यापारियों में आपसी फूट भी देखी गई लेकिन अब फिर से सभी एक होकर अपने मकान को बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *