![]()
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर से तीन नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं। घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। लापता बच्चों की उम्र 10, 13 और 16 वर्ष बताई गई है। ये बच्चे 16 जुलाई की रात घर के बाहर खेल रहे थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर नौचंदी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में तीनों बच्चे मेरठ सिटी स्टेशन की ओर जाते हुए दिखाई दिए हैं। इसके बाद उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली है। पुलिस टीमें रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की तलाश कर रही हैं। आसपास के जिलों की पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दी गई है। बच्चों के तीन दिन से लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और बच्चों की तलाश के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
Source link
मेरठ में तीन नाबालिग लापता:3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, सिटी स्टेशन तक दिखी लोकेशन