मेरठ में इंटर की छात्रा लापता:परिजनों ने युवक पर बहलाने, धर्म परिवर्तन की आशंका जताई


मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर से इंटर की एक छात्रा रविवार को संगदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है और धर्म परिवर्तन व अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक, लापता छात्रा इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही है। उनका आरोप है कि गांव के मइनुद्दीन नामक युवक ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर हिंदू नाम से फर्जी आईडी बनाकर छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद उसने छात्रा को अपने विश्वास में लिया और 14 जुलाई को उसे अपने साथ लेकर चला गया। छात्रा के पिता ने भावनपुर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के निर्देश पर छात्रा की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की तकनीकी जांच में दोनों की लोकेशन मध्य प्रदेश के इंदौर में मिली है, जिसके बाद पुलिस की टीमें वहां भी भेजी गई हैं। इस बीच, छात्रा के लापता होने की सूचना मिलने पर कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भावनपुर थाने पहुंचे। उन्होंने जल्द से जल्द छात्रा की बरामदगी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। परिवार ने अपनी बेटी की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से उसे जल्द सकुशल बरामद करने की अपील की है। घटना के बाद से परिजन लगातार थाने और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि छात्रा की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *