मेरठ में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत:हापुड़ रोड पर हादसा, मृतक की पहचान नहीं हो पाई


मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गांव हाजीपुर के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसा शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे हुआ। सड़क पर व्यक्ति को पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक नहीं हो सकी पहचान पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के इलाकों में फोटो और हुलिए के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी से वाहन की तलाश पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए हापुड़ रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस राहगीरों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी जाएगी। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *