![]()
लखनऊ के शिया पीजी कॉलेज में सोमवार कों राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना और नवाचार को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं को समझकर उनके नए और प्रभावी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वहीद आलम ने कहा कि युवाओं में सेवा भावना और नवाचार की सोच विकसित करना आज की जरूरत है। विद्यार्थियों को समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए रचनात्मक और अभिनव प्रयास करने चाहिए। NSS युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें पूरा करने का अवसर देता है। सेवा से नेतृत्व और टीम भावना का विकास NSS सहायक अजीत सिंह ने कहा कि सेवा कार्य केवल समाज की सहायता तक सीमित नहीं है। इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और टीम भावना भी विकसित होती है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को समाज के लिए सकारात्मक पहल करने के लिए प्रेरित करते हैं। सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर रखे विचार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने सेवा, नवाचार और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विचार रखे। अंत में प्रतिभागियों को सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों में लगातार योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
Source link
शिया पीजी कॉलेज में 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज' कार्यक्रम:लखनऊ में युवाओं में सेवा भावना और नवाचार को बढ़ावा देने का लक्ष्य