![]()
मेरइ के चौघरी चरण सिंह विश्विधालय में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान स्टेट बैंक ऑफ इंडियया के सहयोग से आयोजित किया गया ।
विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित यह टीकाकरण अभियान 13 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी कल्याण देव चिकित्सालय में किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं, महिला कर्मचारियों और आम महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करना और उन्हें टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर एसबीआई के उप महाप्रबंधक प्रशांत कुमार ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना सभी संस्थानों की जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। यह कार्यक्रम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आयोजित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं और महिलाओं से अपील की है कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।
Source link
मेरठ की CCSU में सर्वाइकल कैंसर के बचाव का टीकारण:कुलपति ने की छात्रांओं से वेक्सिनेशन कराने की अपील, बोली भविष्य के लिए जरूरी