मूल्यांकन कार्य में नहीं पहुंचे 655 परीक्षक:वाराणसी में चार UP बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के बनाए गए हैं चार मूल्यांकन केंद्र


UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू हो चुका है। वाराणसी में इसके लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन ही 655 परीक्षक मूल्यांकन कार्य करने के लिए संबंधित केंद्रों पर नहीं पहुंचे थे। मूल्यांकन के लिए 2874 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन इसमें महज 2219 परीक्षक ही मूल्यांकन के लिए पहुंचे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन परीक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन के लिए लगाई है वह मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर हर हाल में अपनी ड्यूटी करें अन्यथा विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
पहले दिन जांची गई 8680 कॉपियां DIOS की ओर से बताया गया है कि बुधवार को मूल्यांकन कार्य के पहले दिन हाई स्कूल की 4675 कॉपियां और इंटरमीडिएट की 4005 कॉपियां जांची गई थी। यानी कुल 8680 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई है। अभी हाईस्कूल में 350547 और इंटरमीडिएट में 165054 कापियाें का मूल्यांकन होना है। जनपद में चार मूल्यांकन केंद्रों पर CCTV व कड़ी सुरक्षा के बीच कापियों का मूल्यांकन शुरू हुआ है। पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, पीएम श्री प्रभु नारायण इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन हो रहा है जबकि भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कापियां जांची जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *