मुरादाबाद में धूप-बादल के बीच उमस बढ़ी:अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, चिपचिपाहट ने लोगों को किया परेशान


मुरादाबाद में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। सुबह धूप खिली थी, पर बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए हुए है। हवा में ज्यादा नमी के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में हल्के बादल छाने के साथ धूप निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। ज्यादा नमी की वजह से दोपहर में गर्मी के साथ चिपचिपाहट भी महसूस हो सकती है। खुले इलाकों और बाजारों में भी दिन बढ़ने के साथ गर्मी का असर साफ देखने के मिल सकता है। मौसम में बदलाव से सुबह और दोपहर के तापमान में अंतर है। रात में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में भी धूप और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *