![]()
मुरादाबाद में एसी कंप्रेसर फटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा इलाके में देर शाम हुई, जब युवक घर में एसी में गैस भर रहा था। जानकारी के अनुसार, असालतपुरा के रहने वाले मोहम्मद तोहिद के घर से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मोहम्मद तोहिद के पुत्र मोहम्मद कैफ गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। एसी का कंप्रेसर फटा हुआ था। परिजन तत्काल कैफ को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर वापस ले आए। शनिवार सुबह युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक के पिता मोहम्मद तोहिद ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद कैफ कई वर्षों से एसी रिपेयरिंग का काम कर रहा था। देर शाम वह अपने घर में लगे एसी में गैस भर रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ कंप्रेसर फट गया। कंप्रेसर फटने से कैफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।
Source link
मुरादाबाद में एसी कंप्रेस फटने से युवक की मौत:घर में गैस भरते समय हुआ हादसा, पिता बोले- रिपेयरिंग का काम करता था