मुजफ्फरनगर में चलती स्कूटी बनी आग का गोला, VIDEO:सिपाही ने धुआं उठता देख दंपती को चेताया; बाल-बाल बची जान


मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी पर सवार दंपती ने समय रहते वाहन रोककर उससे दूरी बना ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही देर में स्कूटी आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। सिपाही ने धुआं देखकर किया अलर्ट साकेत निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से मार्केट जा रहे थे। दोनों साकेत कॉलोनी से अंसारी रोड की ओर जाने वाली गली में पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक सिपाही की नजर स्कूटी से निकल रहे धुएं पर पड़ी। सिपाही ने तत्काल अमित को सचेत किया। दंपति के उतरते ही भड़की आग धुआं देखकर अमित कुमार ने स्कूटी रोक दी और पत्नी के साथ उससे दूर चले गए। दोनों के सुरक्षित हटते ही स्कूटी में तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पूरी स्कूटी धू-धूकर जलने लगी। सड़क पर आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। दमकल ने आग पर पाया काबू लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं अमित कुमार ने बताया कि सिपाही ने समय रहते स्कूटी से धुआं निकलने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने पत्नी के साथ वाहन से दूरी बना ली, जिससे दोनों सुरक्षित बच गए। स्कूटी में आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *