![]()
सुलतानपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के भतीजे और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू के गनर राकेश कुमार की हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी संदीप यादव को 12 अगस्त को तलब किया है। इस संबंध में शनिवार शाम 4 बजे अदालत ने आदेश जारी किया। मामला श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में गनर की चाकू मारकर हत्या करने तथा सरकारी कार्बाइन, मैगजीन और मोबाइल लूटने से जुड़ा है। आरोपी संदीप यादव मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चारगांव प्रह्लाद कुंडीपारा का निवासी है। वह फिलहाल मध्य प्रदेश की जेल में बंद है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि एडीजे पंचम राकेश ने मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया के तहत आरोपी को 12 अगस्त को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। यह घटना 25 अक्टूबर 2022 को हुई थी। पुलिस के अनुसार, गनर राकेश कुमार वाराणसी से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में सफर कर रहे संदीप यादव ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी सरकारी कार्बाइन, मैगजीन और मोबाइल लेकर फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल राकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में हेड कांस्टेबल आत्मा यादव की तहरीर पर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक राकेश कुमार प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव के निवासी थे।
Source link
मुख्तार अंसारी के भतीजे के गनर का हत्यारोपी तलब:श्रमजीवी एक्सप्रेस में की थी हत्या, सरकारी कार्बाइन लूटने का आरोप