मिर्जापुर में मां शीतला का हिंडोला निकला:श्रद्धालुओं ने बेना से हवा कर अर्पित की श्रद्धा, नगर भक्तिमय


ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि सोमवार की देर रात तक मिर्जापुर नगर में मां शीतला का पारंपरिक हिंडोला श्रद्धा और आस्था के साथ निकाला गया। देर शाम शुरू हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे नगर में “माई जी का जयकारा” और मां शीतला के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। हिंडोला यात्रा के स्वागत के लिए नगर के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने साफ-सफाई कर जल का छिड़काव किया। जगह-जगह भक्ति गीतों और नगाड़ों की थाप के बीच श्रद्धालु मां शीतला से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते दिखे। भक्तों ने परंपरा के अनुसार बेना से हवा कर मां के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की और मनोकामनाएं मांगीं।शोभायात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। 5 तस्वीरें देखिए- पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिला श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए हिंडोला के साथ चल रही थीं। नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मां शीतला की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरित किया।जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शीतला माता मंदिरों से भी परंपरागत रूप से हिंडोला यात्राएं निकाली गईं। पूरी रात नगर भ्रमण के बाद यह हिंडोला अगले दिन विभिन्न पड़ावों से होते हुए कड़ेमानीपुर पहुंचकर स्थापित किया जाएगा।इस धार्मिक उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *