मिर्जापुर में 'ऑपरेशन अज्ञात' में 11 वाहन सीज किए गए:दो दिन में 63 वाहनों का चालान; नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी सख्ती


मिर्जापुर में परिवहन विभाग ने जिले में ‘ऑपरेशन अज्ञात’ अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट, विकृत अथवा मानक विहीन नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। दो दिनों तक चले विशेष अभियान में 63 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 11 वाहनों को सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन अधिकारियों ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, टूटी-फूटी या मानक के अनुरूप नहीं लगी नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई। साथ ही बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के संचालित वाहनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। बिना प्रपत्र और ओवरलोड वाहनों पर भी चला अभियान अभियान के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के संचालित तथा ओवरलोड वाहनों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों का चालान करने के साथ ही आवश्यकतानुसार उन्हें सीज भी किया गया। परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी सख्ती संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिना प्रपत्र, ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट और बिना HSRP वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई अधिकारियों की टीम रही अभियान में शामिल ‘ऑपरेशन अज्ञात’ अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम, यात्री/मालकर अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, परिवहन विभाग के प्रवर्तन पर्यवेक्षक तथा प्रवर्तन सिपाहियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने अभियान को आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *