मायके जाते समय ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौत:गाजीपुर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बेटा सुरक्षित; आर्थिक मुआवजा देने की मांग


गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। बुजुर्गा बाजार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला अपने बेटे के साथ मायके जा रही थीं।
मृतका की पहचान करंडा क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सविता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दिव्यांग थीं और अपने बेटे के साथ बाइक से पहेतिया गांव जा रही थीं। इसी दौरान बुजुर्गा बाजार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनका बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *