![]()
कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र के पोखरपुर में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे शराब पार्टी के दौरान मामा-भांजे के बीच विवाद हो गया। छोटा पैग देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि भांजे ने अपने मामा मोहम्मद फिरोज के सिर, गर्दन और मुंह पर तवे से करीब छह वार किए, जिससे फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल मोहम्मद फिरोज की बहन नाजमा ने बताया कि उनके भाई और आरोपी भांजा कबाड़ का काम करते हैं। शुक्रवार रात काम खत्म करने के बाद दोनों अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान शराब का पैग छोटा होने को लेकर मामा-भांजे में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों दोस्त वहां से चले गए। झगड़े के बीच 12 वर्षीय एक किशोर बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने उसे भी पकड़कर दीवार में सिर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने तवा उठाकर मामा फिरोज पर ताबड़तोड़ छह वार किए। सिर, गर्दन और मुंह पर हुए हमलों से फिरोज बुरी तरह लहूलुहान हो गए। आरोपी उन्हें मृत समझकर मौके से भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मामा-भांजे में विवाद, तवे से सिर और मुंह पर हमला:शराब पार्टी में छोटा पैग देने पर हुई खूनी भिड़ंत