![]()
गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में 9 माह की बच्ची के साथ उसके 12 साल के मामा ने खेत में ले जाकर गंदी हरकत की थी। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए जब नाबालिग आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब के नशे में रात के समय धीरे से बच्ची को सुनसान खेत में लेकर गया। वहां गंदी हरकत कर उसे छोड़कर भाग गया था। नाबालिग आरोपी के मोबाइल में भी गंदे वीडियो मिले हैं। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही है। घर से 500 मीटर दूरी पर बेहोश मिली मासूम गोरखपुर के गुलरिहा में शनिवार सुबह 9 महीने की मासूम बच्ची घर से 500 मीटर दूर खेत के पास टिनशेड में बेहोश मिली। सुबह खेत जा रहे किसानों ने देखा तो हड़कंप मच गया। बच्ची के आधे कपड़े उतरे हुए थे। प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां ब्लीडिंग नहीं रूकने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बच्ची की मां ने कहा- देर रात करीब 2 बजे बच्ची बिस्तर से गायब थी। हम लोगों ने रातभर तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह लगभग 6 बजे खेत में बच्ची के मिलने की जानकारी मिली। उसके साथ किसी ने गलत काम किया है। 2 तस्वीरें देखिए- मां बोली- रात 2 बजे खुली आंख तो बिस्तर से गायब थी बेटी बच्ची की मां ने कहा- रात को करीब 2 बजे के समय जब मेरी नींद खुली, तब मैंने देखा कि मेरी बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद हमनें बच्ची को खोजना शुरू कर दिया। वह वह हमें खेतों के पास सीवाने में मिली। मेरी बच्ची केवल 9 महीने की है और उसके साथ बहुत गलत काम हुआ है। उसका ब्लीडिंग अभी तक नहीं रुका है। हमें नहीं पता कि वह कौन है और कहाँ का रहने वाला है। हमने उसे देखा नहीं है। अगर देखा होता तो हम उसे छोड़ते नहीं। CCTV खंगाल रही पुलिस, ग्रामीणों से पूछताछ इस घटना के बाद गांव तनाव का माहौल हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अकालु और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही, यह पता लगाने के लिए कि रात में बच्ची को वहां कौन लेकर आया, पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी खंगाल रही थी। इसी बीच बच्ची के रिश्तेदार मामा की गतिविधि संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया- सूचना पर बच्ची को तत्काल अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। पीड़ित के मामा से कड़ाई से पूछताछ की गई तो, उसने बताया कि शराब के नशे में उसने गंदी हरकत की है। आरोपी नाबालिग है, उसे अभिरक्षा में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
मामा ने 9 माह की बच्ची से हैवानियत की:गोरखपुर पुलिस ने पकड़ा तो नाबालिग आरोपी बोला- शराब के नशे में की गंदी हरकत