माधवपुरम पावर हाउस पर गुस्साई भीड़ ने ताला जड़ा:तीन दिन से बिजली सप्लाई ठप है, तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस


मेरठ में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने रविवार शाम आपा खो दिया। गुस्साए लोग माधवपुरम बिजली घर पर पहुंचे और वहां ताला डाल दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। नाराज लोगों का कहना था कि पिछले तीन दिन से वह बिजली की कटौती से जूझ रहे हैं। तमाम शिकायत के बावजूद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठीक नहीं की जा रही। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। माधवपुरम और उसके आसपास के इलाकों की बिजली पिछले तीन दिन से गड़बड़ाई हुई है। लोगों को रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं। रविवार को लोगों का सब्र जवाब दे गया और वह सड़क पर उतर आए। माधवपुरम के लोग एकत्र होकर माधवपुरम बिजली घर पर पहुंचे और वहां हंगामा कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल बदलता चला गया। बिजली घर पर लोगों ने लगाया ताला
माधवपुरम के लोग एकत्र होकर बिजली घर पर पहुंचे तो वहां अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां मौजूद कर्मचारी एक-एक कर गायब हो गए। इसके बाद नाराज लोगों ने माधवपुरम बिजली घर पर ताला डाल दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर में लोगों की भीड़ माधवपुरम बिजली घर पर पहुंचने लगी। इसके बाद लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। ब्रह्मपुरी पुलिस से जमकर नोंकझोक
बिजली घर में भीड़ के घुसने की सूचना पाकर एसओ ब्रह्मपुरी राजेश काम्बोज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो उनके बीच नोक झोक शुरू हो गई। कई जगह तो पुलिसकर्मियों के साथ भीड़ ने धक्कामुक्की भी कर दी। मामला उस समय गर्म हो गया, जब कुछ पुलिसकर्मियों ने भीड़ की वीडियो बनानी शुरू कर दी। लोगों ने वापस जाने से क्या इनकार
पुलिसकर्मी हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन भीड़ उग्र होती जा रही थी। काफी प्रयास के बाद भी भीड़ हटने का नाम नहीं ले रही थी। भीड़ में शामिल लोगों का कहना था कि जब तक उनकी बिजली नहीं आएगी, तब तक वह यहां से नहीं हटने वाले। पुलिस ने काफी कोशिश कर ली लेकिन भीड़ हटने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद पुलिस ने विद्युत कर्मचारी से बात की। आपूर्ति शुरू होने के बाद गुस्सा हुआ शांत
करीब 2 घंटे से ज्यादा हंगामा चलता रहा। भीड़ के आगे कोई भी विद्युत कर्मचारी आने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। एसओ राजेश काम्बोज ने भीड़ को संभाला और बिजली घर के कर्मचारियों को बुलाया। उन्होंने कर्मचारियों से बात की और फाल्ट के बारे में जाना। उसके बाद पुलिस ने विद्युत कर्मचारियों के साथ मिलकर आपूर्ति बहाल कराने का काम शुरू किया। पुलिस के समझाने पर घर लौटे लोग
कुछ देर में पुलिस ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटाना शुरू कर दिया। कुछ क्षेत्र के लोग शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बूझकर वापस भेज दिया। कुछ देर में बिजली घर से चली गई और मामला शांत हो गया। लोगों ने कहा कि अगर इसके बाद भी उनकी आपूर्ति ठीक नहीं होती है तो वह दोबारा यहां पहुंचने को मजबूर होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *