![]()
प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मांधाता नगर पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के गीत गाए और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा सराय हरिनारायण से शुरू हुई। इसमें शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रमुख मार्गों से आगे बढ़े। यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। इंटर कॉलेज से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची यात्रा मांधाता के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुनेश्वर दत्त इंटर कॉलेज पहुंची। इसके बाद थाना मांधाता के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर यात्रा का समापन किया गया। रास्ते भर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में उमड़ी भीड़ के चलते क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद यात्रा के दौरान मांधाता थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही। तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
Source link
मांधाता में तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब:हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।