महिला ने गलती से एसएसपी का मोबाइल कर दिया रिचार्ज:मुजफ्फरनगर में कप्तान ने लौटाए 299 रुपये


मुज़फ्फ़रनगर में गुरुवार को जिले के पुलिस कप्तान संजय कुमार वर्मा के साथ एक ऐसा दिलचस्प वाकया हुआ, जिसने पुलिस महकमे में भी मुस्कान बिखेर दी। दरअसल, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अचानक एसएसपी के पर्सनल मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। महिला ने कहा, “हैलो… गलती से आपके नंबर पर मेरा मोबाइल रिचार्ज हो गया है।” यह सुनते ही एसएसपी पहले थोड़ा चौंक गए। उन्हें लगा कि कहीं यह कोई नया ऑनलाइन स्कैम तो नहीं है। लेकिन जब उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया तो सचमुच 299 रुपये के जियो रिचार्ज का मैसेज मौजूद था। सच्चाई सामने आते ही एसएसपी ने बिना देर किए महिला से कहा कि वह बिल्कुल चिंता न करें, “हम अभी आपके नंबर पर भी उतने ही रुपये का रिचार्ज करा देते हैं।” इसी बीच महिला ने बड़ी मासूमियत से कहा, “अरे… पहले मेरा नंबर तो ले लो!” यह सुनते ही एसएसपी समेत वहां मौजूद पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके बाद एसएसपी ने अपना मोबाइल मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी को दे दिया। महिला पुलिसकर्मी ने कॉल पर महिला से बातचीत की और बताया कि जिनका नंबर गलती से रिचार्ज हुआ है, वह कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि मुज़फ्फ़रनगर के पुलिस कप्तान हैं। 299 रुपये का जियो रिचार्ज बातचीत के तुरंत बाद महिला के मोबाइल नंबर पर भी 299 रुपये का जियो रिचार्ज करा दिया गया। छोटी-सी गलती और पुलिस कप्तान के इस व्यवहार की चर्चा अब पूरे पुलिस महकमे और शहर में हो रही है। कई लोगों ने इसे पुलिस की संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली का उदाहरण बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *