महिला ऑपरेटर संग उत्तराखंड में पकड़े गए थे एक्सईएन:फौजी के भाई की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस, झूठी कहानी का पर्दाफाश


गोंडा में अधिशासी अभियंता उदय प्रताप सिंह का महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ होटल में पकड़े जाने वाले वीडियो मामले में नया मोड़ आया है। 11 अगस्त को वीडियो सामने आने के बाद एक्सईएन ने इसे लखनऊ के एक होटल का करीब 1 साल पुराना बताते हुए खुद को निर्दोष बताया था। हालांकि, दैनिक भास्कर की पड़ताल में वीडियो के उत्तराखंड के एक होटल का होने की जानकारी सामने आई है। मामले में बिजली विभाग ने उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। आरोपी अधिशासी अभियंता नवाबगंज विद्युत वितरण खंड में तैनात हैं। 11 अगस्त को एक्सईएन ने वीडियो को बताया था पुराना वीडियो सामने आने पर उदय प्रताप सिंह ने कहा था- वीडियो लखनऊ के एक होटल का है और करीब एक साल पुराना है। उनके मुताबिक, उस समय वह प्रेजेंटेशन देने के लिए होटल गए थे। उनके साथ विभाग के कई कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होंने वीडियो के जरिए उनकी इमेज खराब करने का आरोप भी लगाया था। पड़ताल में उत्तराखंड के होटल का होने का दावा दैनिक भास्कर की पड़ताल में वीडियो उत्तराखंड के जेवल्स होटल के कमरा नंबर-203 का बताया जा रहा है। उदय प्रताप सिंह और बांदा की रहने वाली महिला कंप्यूटर ऑपरेटर 8 अगस्त से होटल में ठहरे हुए थे। उदय प्रताप इससे पहले बांदा में अधिशासी अभियंता थे। पति को पहले से था पत्नी पर शक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के पति सेना में नायक हैं। पति को अपनी पत्नी पर पहले से शक था। 8 अगस्त को पत्नी की लोकेशन उत्तराखंड में दिखाई देने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया और अपने भाई को उत्तराखंड भेजा। 10 अगस्त को होटल में दोनों को पकड़े जाने का दावा आरोप है कि 10 अगस्त की सुबह पति के भाई ने होटल में दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद सुबह 6:58 बजे उत्तराखंड पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम पति के भाई के साथ होटल पहुंची। उदय प्रताप सिंह व महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को थाने ले गई। इस पूरी कार्रवाई के CCTV फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है। होटल रजिस्टर और आधार कार्ड की भी जांच पड़ताल में होटल से दोनों के आधार कार्ड मिलने की जानकारी सामने आई है। होटल के रजिस्टर में भी दोनों के हस्ताक्षर दर्ज होने की बात कही गई है। बताया गया है कि दोनों ने होटल में अपने-अपने आधार कार्ड जमा कराए थे। इन्हीं दस्तावेजों और CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला की उम्र 23, एक्सईएन 38 वर्ष होटल में मिले दस्तावेजों के मुताबिक, महिला कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियंका की उम्र 23 वर्ष बताई गई है, जबकि उदय प्रताप सिंह की उम्र 38 वर्ष है। यानी दोनों की उम्र में करीब 15 साल का अंतर है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। पति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत महिला के पति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने दोनों पर होटल में तीन दिन तक ठहरने और आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। बिजली विभाग ने शुरू कराई जांच देवीपाटन मंडल बिजली विभाग के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने दैनिक भास्कर को बताया कि वीडियो से जुड़े पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *