महिंद्रा BE 6 स्पोर्टेक इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च:बैटरी 0% पर 13km और फुल चार्ज पर 683km चलेगी, कीमत ₹11.45 लाख से शुरू


महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV का अपडेटेड मॉडल BE 6 स्पोर्टेक लॉन्च कर दिया है। EV को नए वैरिएंट्स, बड़े बैटरी पैक, री-डिजाइन डैशबोर्ड और एडवांस कनेक्टेड फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसमें एक खास ‘रिव्यू SOS’ फीचर दिया गया है, जो बैटरी 0% यानी पूरी तरह खत्म होने के बाद भी कार को 13km तक चला सकता है। वहीं, फुल चार्ज पर कार 683km चलेगी। BaaS प्रोग्राम के साथ शुरुआती कीमत ₹11.45 लाख महिंद्रा BE 6 स्पोर्टेक की एक्स-शोरूम कीमत ₹19.45 लाख से शुरू होकर ₹26.95 लाख तक जाती है। इसके साथ ही कंपनी ने ‘बैटरी एज अ सर्विस’ (BaaS) मॉडल भी पेश किया है। BaaS प्रोग्राम के तहत 59kWh बैटरी वाले बेस वैरिएंट को सिर्फ ₹11.45 लाख में खरीदा जा सकता है, जिसके बाद ग्राहक को ₹3.75 प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। कंपनी इस गाड़ी की डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू करने जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *