![]()
प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा (35) की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार देवर-भाभी अब इनामी हो गए हैं। पुलिस ने उन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। दोनों 16 दिन से फरार हैं। इमनें मुख्य आरोपी विमल पंडा की पत्नी शुभि व भाई कमल शर्मा शामिल हैं। दोनों नामजद आरोपी हैं और एक अन्य लल्ले धूरिया समेत घटना के बाद से ही गायब हैं। 21 मई को हुई थी घटना
मुट्ठीगंज के मालवीय नगर में 21 मई की सुबह सक्षम शर्मा को गोलियों से भून दिया गया था। उसे स्कूटीसवार दो बदमाशों ने घर के दरवाजे और फिर गली में ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारी थीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में मुख्य आरोपी विमल पंडा और भेले पंजाबी उर्फ आकाश अरोड़ा कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई थी कि जेल भेजे गए दो हत्यारोपियों में से एक करीब महीने भर पहले ही जेल से छूटकर आया था। वहीं दूसरा पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था। दोनों सक्षम पर हुई फायरिंग के मामले के आरोपी थे। दरअसल 13 मार्च को सक्षम पर मुट्ठीगंज में आधी रात फायरिंग हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी विमल पंडा, उसका भाई कमल, लकी पंडा और संदीप कनौजिया का नाम आया था। बाद में विवेचना में नाम प्रकाश में आने पर आकाश अरोड़ा उर्फ भोला पंजाबी को भी आरोपी बनाया गया था। वारदात की 3 तस्वीरें देखिए- आकाश इस मामले में जेल भेजा गया था और 18 अप्रैल को उसे जमानत मिल गई थी। मुट्ठीगंज पुलिस पर्याप्त साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर पाई थी और इसी आधार पर उसे जमानत मिल गई थी। उधर विमल और उसका भाई कमल इस मामले में फरार थे और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी। उधर मृतक के पिता ज्ञानबाबू शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ विमल को ढूंढ़ने का नाटक करती रही। जबकि वह खुलेआम घूमता रहा और आखिरकार उसने उनके बेटे को मौत के घाट उतार दिया ।इस मामले में पुलिस ने भोला पंजाबी को कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही कुछ घंटों बाद विमल को भी पकड़ लिया। सवालों के घेरे में स्थानीय पुलिस
मुट्ठीगंज में हुई इस वारदात को लेकर स्थानीय पुलिस सवालों के घेरे में है। सवाल यह है कि अतरसुइया पुलिस के रिकॉर्ड में 10 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर विमल पर आखिर कैसे निगरानी रखी जा रही थी। हत्या के प्रयास में वांछित होने के बाद भी आखिर उसने कैसे हत्या की वारदात को अंजाम देने का दुस्साहस किया। थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही आखिर क्या करते रहे। फिलहाल तत्कालीन थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का तबादला किया जा चुका है। उन्हें सरायममरेज थानाध्यक्ष बनाया गया है। फोन करके घर के बाहर बुलाया था
सक्षम पांडा मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर का रहने वाला था। सक्षम की मां ने बताया कि 20 मई की रात बेटे ने परिवार के साथ खाना खाया था, इसके बाद सोने चला गया। गुरुवार सुबह किसी का फोन आया, इसके बाद वह घर से चला गया। कुछ देर बाद पता चला कि बेटे की हत्या कर दी गई है। हम लोग मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पहले बातचीत की, घर लौटा तो पीछे से आकर मारी गोली
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हिस्ट्रीशीटर को फोन कर घर से 100 मीटर दूर बुलाया और उससे काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद दोनों हमलावर अपने घर की तरफ चले गए। हिस्ट्रीशीटर भी अपने घर पहुंच गया। वह अपने घर की सीढ़ियों पर खड़ा था, तभी पीछे से वापस दोनों हमलावर आ गए और उसे गोली मार दी। CCTV में क्या दिख रहा, जानिए
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि हिस्ट्रीशीटर सीढ़ियों पर खड़ा है। इसी दौरान पीछे से दोनों हमलावर स्कूटी से आते हैं और पास पहुंचते ही गोली मार देते हैं। गोली लगते ही हिस्ट्रीशीटर पहले घर की तरफ भागता है, फिर अचानक पीछे मुड़कर गली की ओर भाग जाता है। हमलावरों ने उसका पीछा किया और करीब 50 मीटर दूर जाकर उसे एक और गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। पहले एक आरोपी पैदल भागा, जबकि दूसरा स्कूटी से फरार हुआ। हालांकि, बाद में स्कूटी सवार हमलावर वापस आया और दूसरे आरोपी को स्कूटी पर बैठाकर ले गया। बता दें कि विमल पंडा पर कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह अतरसुइया थाने का हिस्ट्रीशीटर है। विमल हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी था। वहीं, मृतक सक्षम भी हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ मुट्ठीगंज थाने में आर्म्स एक्ट और हत्या समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में एसीपी करेली निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पर इनाम घोषित किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
Source link
मर्डर में वांटेड देवर-भाभी अब 25-25 हजार के इनामी:हिस्ट्रीशीटर को दिनदहाड़े गोलियों से भूनने में पुलिस कर रही है तलाश