मध्य प्रदेश में मानसूनी फिर हुआ एक्टिव:बिहार में 44 लाख आबादी बाढ़ में घिरी , यूपी के 26 जिले बाढ़ की चपेट में


मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौमस विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते 15 सितंबर तक बारिश का दौर रहेगा। बिहार में लगातार बाढ़ के हालात हैं। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं। यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 54 जिलों में बारिश हुई। राजस्थान में मानसून एक फिर से एक्टिव हो गया है। अलवर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बरसात से कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *