मथुरा में साधु की बेरहमी से हत्या:बीच बचाव करने आए मजदूर पर किए चाकू से वार, अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस


मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में साधु की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावर ने साधु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए मजदूर को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अज्ञात हमलावर की तलाश में जुट गई। चामुंडा कट के समीप का मामला वृंदावन स्थित चामुंडा देवी मंदिर कट के समीप सोमवार रात एक साधु की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव में आए एक मजदूर पर भी प्राणघातक हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटावा का रहने वाला है साधु मूल रूप से इटावा के बहादुरपुर निवासी लगभग 45 वर्षीय बटूर उर्फ राघव दास की पवन हंस हेलीपैड के पास बनी एक कोठरी में एक अज्ञात व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद राघव दास वहां से लौट आया और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी मजदूर अर्जुन को साथ लेकर पुनः घटनास्थल पर पहुंच गया। विवाद बढ़ा तो मारे चाकू इस दौरान विवाद इतना उग्र हो गया कि आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर साधु को मौत के घाट उतार दिया। हमलावर ने अर्जुन पर भी कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गया और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। एक राहगीर की मदद से उसे जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जांच में जुटी पुलिस पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना का कारण नशे को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतक पिछले पांच वर्षों से वृंदावन में रह रहा था और नशे की लत के कारण उसे अटल्ला चुंगी स्थित एक आश्रम से बाहर निकाल दिया गया था। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों को सूचित कर अज्ञात हमलावर की तलाश और मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *