मथुरा में भाजपा नेता पर हमला:आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने मारी गोली,इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती


मथुरा के थाना वृंदावन कोतवाली इलाके में यमुना पुल पर भाजपा नेता पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। अज्ञात लोगों ने बाइक पर आ रहे भाजपा नेता को रोका और उसको गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए भाजपा नेता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हमला करने वाले लोगों की तलाश में जुट गई। नए पुल पर हुई वारदात भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े प्रमेंद्र उर्फ पम्मी गोस्वामी गुरुवार की देर रात अपनी बाइक से पानीगांव की तरफ से वृंदावन आ रहे थे। पम्मी जैसे ही यमुना पर बने नए पुल पर पहुंचे तभी वहां पीछे से आए आधा दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। अज्ञात लोगों ने पम्मी को पहले मारा पीटा और फिर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गए। यमुना में फेंकना चाहते थे हमलावर घायल अवस्था में पम्मी गोस्वामी को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां पम्मी ने बताया कि वह नहीं जानता गोली मारने वाले कौन थे,वह लोग गोली मारने के बाद यमुना में फेंकना चाहते थे। घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा पम्मी डॉक्टरों से बचाने की गुहार लगा रहा था। पम्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जांच में जुटी पुलिस भाजपा नेता को गोली मारने की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। जहां पम्मी गोस्वामी से पूरी वारदात की जानकारी की। इसके बाद पुलिस गोली मारने वाले लोगों की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि पीड़ित हमलावरों को अज्ञात बता रहा है,अभी विवाद की वजह स्पष्ट नहीं है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *