मथुरा में भाई ने भाई को मारा गड़ासा:मौके पर हुई मौत,बीच बचाव करने आई मां पर भी किया हमला


मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में भाई ने भाई की गड़ासा मारकर हत्या कर दी। विवाद को शांत करने मां पहुंची तो आरोपी ने उनको भी नहीं बख्शा और मां पर भी हमला कर दिया। घायल अवस्था में मां को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं वारदात के बाद आरोपी भाई फरार है। भाइयों में हुआ था विवाद थाना मगोर्रा क्षेत्र के एहरन गांव के रहने वाले बुद्धिराम के बेटे निरंजन और मेघश्याम में सोमवार की देर रात झगड़ा हो गया। भाइयों के बीच हुए विवाद में मेघश्याम की पत्नी दुर्गेश भी आ गई। झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान मेघश्याम गड़ासा ले आया और निरंजन पर हमला कर दिया। हमले की बजह से निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। मां हुई घायल रात करीब 10 बजे भाइयों के बीच हुए झगड़े में बीच बचाव करने के लिए मां आई तो बेटे मेघश्याम ने उनको भी नहीं बख्शा। निरंजन के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा एक साल से अपने मायके में रह रही थी,दोनों के 5 साल की बेटी भी है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। जांच में जुटी पुलिस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मेघश्याम और उसकी पत्नी दुर्गेश मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *