![]()
मथुरा में होटल कारोबार की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गेस्ट हाउस संचालक ग्राहकों की मांग पर युवतियां उपलब्ध कराता था। सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसबीआई चौराहे के पास स्थित गिर्राज गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से छह युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। जांच में यह भी सामने आया कि गेस्ट हाउस में ठहरने वालों का कोई वैध रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। गुरुवार देर शाम जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान पटना (बिहार) निवासी ज्ञानसागर, कठौती कुआं निवासी कार्तिक, मसानी तिराह निवासी मन्नू, जयसिंहपुरा निवासी हिमांशू, मसानी रोड निवासी दीपक उर्फ कृष्ण कुमार और रिफाइनरी क्षेत्र निवासी मोनू के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि दीपक उर्फ कृष्ण कुमार इस देह व्यापार नेटवर्क में दलाल की भूमिका निभा रहा था। वह ग्राहकों की मांग के अनुसार युवतियों की व्यवस्था कर गेस्ट हाउस संचालकों से संपर्क कराता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि गेस्ट हाउस का मुख्य संचालक, जनरलगंज निवासी हेमंत, फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही, शहर के अन्य संदिग्ध होटल और गेस्ट हाउस भी पुलिस की निगरानी में हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।
Source link
मथुरा में देह व्यापार के 6 आरोपी जेल भेजे गए:गेस्ट हाउस का संचालक फरार, गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश