![]()
मथुरा में शनिवार रात करीब 9 बजे गोली लगने से एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही केनरा बैंक में गार्ड की ड्यूटी पर तैनात था। सूचना मिलते ही पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गोली उनकी सरकारी राइफल से गर्दन में लगी थी। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही पारिवारिक कारणों से परेशान था। हालांकि अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला सदर बाजार क्षेत्र स्थित सिविल लाइन इलाका का है। 12 सालों से केनरा बैंक की सुरक्षा में तैनात थे मूल रूप से एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के गड़ुआ गांव निवासी अजीत (42) मथुरा सिविल लाइन इलाके स्थित केनरा बैंक में गार्ड के रूप में तैनात थे। शनिवार रात करीब 9 बजे सदर बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली कि उन्हें गोली लग गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी त्रिपुरारी कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार और सीओ सिटी आशना चौधरी भी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अजीत वर्तमान में हाईवे थाना क्षेत्र की बालाजी पुरम कॉलोनी में रहते थे और पिछले 12 सालों से केनरा बैंक की सुरक्षा में तैनात थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजीत की गर्दन में उनकी सरकारी राइफल से गोली लगी थी। गर्दन में गोली लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अजीत पारिवारिक कारणों से परेशान थे एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। जानकारी मिली है कि अजीत पारिवारिक कारणों से परेशान थे। इसके अलावा आत्महत्या की और कोई वजह है इसकी जांच की जा रही है। उनका मोबाइल भी खंगाला जा रहा है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Source link
मथुरा में गोली लगने से सिपाही की मौत:ड्यूटी के दौरान सरकारी राइफल से चली गोली, केनरा बैंक में तैनात थे