मथुरा में गैस पाइपलाइन में लगी आग:3 घंटे बाद पाया काबू; घर का सामान जला, 3 लोग झुलसे


मथुरा के थाना कोसी क्षेत्र स्थित राधा बिहार कॉलोनी में रविवार की देर शाम गैस पाइप लाइन में आग लगने से हड़कंप मच गया। पाइप लाइन में लगी आग की लपटों ने पास में बने मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। राधा विहार कॉलोनी में हुआ हादसा कोसी की राधा विहार कॉलोनी में रविवार की देर शाम को एक बड़ा हादसा सामने आया। सड़क के नीचे डाली जा रही गैस पाइप लाइन में अचानक हुए रिसाव के चलते भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास ही स्थित मुकुट के रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लाखों का हुआ नुकसान पाइप लाइन में लगी आग ने मुकुट के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा सारा सामान जल गया। घर की मालकिन सुनीता ने बताया इस अग्निकांड में घर में रखे TV, फ्रीज, पंखे सब जल गए। सुनीता के अनुसार इस आग के कारण उनको दस लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वहीं मुकुट का बेटा मयंक,आदित्य और बहन मीरा भी झुलस गईं। जिन्हें उपचार के लिए कोसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मची अफरा-तफरी, दहशत में आए लोग घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर खुद ही पानी और रेती डालकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इसी बीच पुलिस और दमकल को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद 3 घंटे की मशक्कत के बाद जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। इस भीषण हादसे के बाद से पूरी राधा विहार कॉलोनी में दहशत और सन्नाटे का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *