मछली पकड़ने के विवाद में घर पर हमला, 5 घायल:महिला समेत पांच लोग घायल, पांच आरोपियों पर केस दर्ज


सिद्धार्थनगर के मोहाना क्षेत्र के रोहूड़िहा टोला उमरानगर में मछली पकड़ने के विवाद में हुए हमले में महिला समेत पांच घायल हुए। पांच आरोपियों पर केस दर्ज हुआ। अमरिका ने बताया कि 4 अक्टूबर शाम पांच बजे हकीक से मछली पकड़ने पर कहासुनी हुई। इसके बाद हकीक, अदनान, नासरा, मोसरा और पत्नी कमरजहां लाठी-डंडे लेकर अमरिका के घर पहुंचे, मारपीट की। मारपीट में अमरिका की पत्नी किसलावती, नाती रामू-पवन और बेटी बंदना को चोट लगी। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में हो रहा। अमरिका ने डायल 112 पर सूचना दी और हमलावरों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। मोहाना थाने में 5 अक्टूबर रात 10:08 बजे केस दर्ज हुआ। सीओ विश्वजीत सौर्यान को जांच मिली। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *