![]()
मऊ में भारी बारिश और चक्रवात की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यह निर्देश जारी किया। आदेश छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। यह आदेश परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि, स्कूलों में शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को प्रशासन के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार से हो रही बारिश, तेज हवाओं से तापमान गिरा मऊ में बुधवार से ही बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह से तेज हवाओं के साथ दिनभर बारिश होती रही। रात में भी तेज हवाएं चलीं। लगातार बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार रात 9 बजे तक जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Source link
बारिश और चक्रवात के अलर्ट पर 8वीं तक स्कूल बंद:मऊ डीएम ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जारी किया आदेश