मंडल दिवस पर लखनऊ में मंडल चेतना जन आंदोलन:आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पहुंचे ईको गार्डन


मंडल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में ‘मंडल चेतना जन आंदोलन’ किया जा रहा है। आंदोलन के जरिए मंडल आयोग की शेष सभी सिफारिशों को लागू कराने, पिछड़े वर्गों को राजनीतिक आरक्षण देने और सामाजिक न्याय के साथ समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराने की मांग उठाई जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद भी आंदोलन में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। सरकार से प्रमुख मांगें आंदोलन के माध्यम से पार्टी ने सरकार के सामने प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें मंडल आयोग की शेष सभी सिफारिशों को लागू करना, पिछड़े वर्गों को राजनीतिक आरक्षण देना और सामाजिक न्याय के साथ समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना शामिल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *