![]()
धार में भोजशाला से सटे खसरा नंबर 612 पर जुमे की नमाज को लेकर तनाव हो गया है। हिंदू संगठन के सदस्य इसके विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। शंख बजाकर जयघोष किया जा रहा है। वहीं, इस बार करीब 500 नमाजी निर्धारित स्थान पर नमाज अदा करने पहुंचे हैं। खसरा नंबर 612 के मेन गेट तक नमाजियों की भीड़ है। हालांकि, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। भोजशाला के प्रवेश द्वार, बाहरी क्षेत्र और नमाज स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। देखिए, तस्वीरें…
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
भोजशाला में जुमे की नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा:शंख बजाकर जयघोष कर रहे हिंदू संगठन के सदस्य; पुलिस फोर्स पहुंचा