भास्कर अपडेट्स:बंगाल में TMC नेता के गैराज में दो बम मिले


पश्चिम बंगाल के हवाड़ा में जगतबल्लवपुर में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य शेख मुस्ताकिन के घर के पास एक गैरेज से दो बम बरामद हुए। स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत सदस्य पर भ्रष्टाचार और “कट मनी” लेने का आरोप लगाकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान बम मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस मौके पर पहुंची और बमों को सुरक्षित जब्त कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि बम वहां कैसे लाए गए और इसके पीछे कौन था। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश: पुलिस की गाड़ी का ब्रेक फेल, एक की मौत, दो घायल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ब्रेक फेल होने से पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कांस्टेबल वेंकट रमना की मौत हो गई, जबकि SI नागेंद्र प्रसाद और ड्राइवर राजाबाबू घायल हो गए। तीनों एक जांच के लिए कोंडाकरकम गांव जा रहे थे। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *