भारत 22 साल से लॉर्ड्स में वनडे नहीं जीता:इंग्लैंड से तीसरा मैच आज, सीरीज 1-1 से बराबर; रोहित शर्मा पर नजरें


भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। टीम इंडिया के सामने इस मुकाबले में 22 साल से लॉर्ड्स में वनडे जीत का सूखा खत्म करने का मौका होगा। भारत ने लॉर्ड्स में आखिरी वनडे जीत 2004 में दर्ज की थी। इसके बाद खेले गए 4 मैचों में टीम को 3 हार मिलीं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। हालांकि, लॉर्ड्स में भारत का ओवरऑल रिकॉर्ड बराबरी का है। टीम ने यहां 9 वनडे खेले हैं, जिनमें 4 में जीत और 4 में हार मिली, जबकि एक मैच टाई रहा। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 56% वनडे जीते भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 112 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड को 45 मैचों में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि 3 मैचों का नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच कुल 46 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 24 और भारत ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई है और 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। गिल ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2 मैचों में 111 रन बनाए हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 111.00 रहा है। गिल का बेस्ट स्कोर नाबाद 80 है। कप्तान के तौर पर गिल की बल्लेबाजी भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी। टीम को लॉर्ड्स के निर्णायक मुकाबले में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी सीरीज में गेंद से प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी 5.15 रही है। जो रूट सीरीज के टॉप स्कोरर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट सीरीज में दोनों टीम के टॉप स्कोरर है। उन्होंने 2 मैचों में 175 रन बनाए हैं। पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 99 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सीरीज में अब तक 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। आर्चर की तेज रफ्तार और शॉर्ट गेंदें भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती हैं। लॉर्ड्स में नई गेंद से उन्हें मदद मिलती है तो भारतीय टॉप ऑर्डर के सामने शुरुआती ओवरों में बड़ा टेस्ट होगा। टीम इंडिया में बदलाव संभव कार्डिफ वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है। इस मैच के लिए कुलदीप यादव भी एक विकल्प हैं। इसके अलावा, बीमारी से उबरने के बाद केएल राहुल की टीम में वापसी लगभग तय है, जो ईशान किशन की जगह लेंगे। पिच और वेदर रिपोर्ट पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल/ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *