![]()
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE में विदेशी मुसलमान को गले लगाते हैं, जबकि भारत में रहने वाले मुसलमान से नफरत करते हैं। सांसद संजय सिंह ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 5 किलो गैस के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने सोने की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता व्यक्त की, कहा कि सोना 1.5 लाख रुपये प्रति तोला हो गया है, जबकि देश के 80 करोड़ लोग 5 किलो राशन पर निर्भर हैं। बदमाशों का साइकिल से कैसे पीछा करेगी पुलिस
पुलिस पेट्रोलिंग के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों को साइकिल से गश्त करने को कहा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई अपराधी अपराध करके भागता है, तो पुलिसकर्मी साइकिल से उसका पीछा कैसे करेंगे। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया। देश में रहने वाले मुसलमान से भी प्यार करें प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अरब देशों को अपना “दूसरा घर” बताते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और मोहम्मद बिन सलमान जैसे नेताओं से ‘कुंभ के मेले में बिछड़े भाई’ की तरह गले मिलते हैं, वहीं दूसरी ओर भारत के मुसलमानों से कथित तौर पर “नफरत” करते हैं। उन्होंने इसे सरकार का “दोहरा चरित्र” करार दिया। पश्चिम बंगाल के चुनाव में हुआ फर्जीवाड़ा
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ है। चुनाव से पहले प्रदेश एसआईआर के बाद बड़ी संख्या में वोट काटना हैं। इसी तरह भाजपा सरकार ने यूपी में भी ऐसा किया है। लेकिन उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होना है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपनी स्थिति का पता चल जाएगा।
Source link
भारत के मुसलमान से नफ़रत और विदेशियों को गले लगाते:आप सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री पर साधा पर निशाना – महंगाई उठाए सवाल