भाजपा विधायक का आरोप: दानपात्र घपले में विपक्ष की साजिश:गोंडा में अजय सिंह बोले- श्रीराम मंदिर को बदनाम करने की कोशिश


गोंडा में शुक्रवार को बस्ती जिले के हर्रैया से भाजपा विधायक अजय सिंह ने अयोध्या श्री राम मंदिर दानपात्र घपले पर बयान दिया। विधायक ने इस पूरे मामले को विपक्ष की बड़ी साजिश बताया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जांच के निष्कर्ष जनता के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हिंदू धर्म और श्री राम मंदिर को बदनाम करने के लिए विपक्ष की एक बड़ी साजिश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से अयोध्या में चंपत राय की अनुपस्थिति पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि यह प्रशासन का मामला है। उन्होंने संभावना जताई कि चंपत राय की व्यस्तता के कारण ऐसा हुआ होगा, क्योंकि वह 35 साल से मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए हैं। एफआईआर में देरी के सवाल पर विधायक ने कहा कि बिना सबूत के कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसआईटी जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। विधायक ने यह भी पूछा कि विपक्ष बाबरी मस्जिद के लिए दुनिया भर से आए चंदे पर बात क्यों नहीं करता। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घपले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *