भाजपा महामंत्री ने बताईं नवनिर्माण के 9 वर्ष की खूबियां:विकास से आए बदलाव को बताया; सरकार का रिपोर्ट कार्ड सौंपा


भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री डा. योगेश प्रताप सिंह ने रविवार को खजनी क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर योगी सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष की खूबियां लोगों को बताईं। भाजपा के गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत बेलघाट मंडल में शंकरपुर चौराहे पर लोगों से मिले। बेलघाट क्षेत्र में विकास के बाद आए बदलाव के बारे में उनसे बात की।
महामंत्री ने लोगों से सड़क कनेक्टिविटी के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि पहले ढाई से 3 घंटे का समय गोरखपुर जाने में लगता था लेकिन अब 1 से सवा घंटे में पहुंच जाते हैं। बिजली की उपलब्धता को लेकर भी सवाल पूछा तो लोगों ने बताया कि पहले से अच्छी बिजली आ रही है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से बहादुरपुर टोल पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता विक्की सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री का स्वागत किया। इसके बाद गांव संपर्क अभियान के तहत अलग-अलग गांवों में जाकर उन्होंने मुलाकात की।
जिला महामंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार के 9 साल पूरा होने पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी लोगों को सौंपा। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *