भाजपा पार्षद के वार्ड में सपा जबरन करा रही काम:लखनऊ में इंजीनियर की मिलीभगत,बिना टेंडर नियमों का उल्लंघन, मेयर-नगर आयुक्त से शिकायत


लखनऊ नगर निगम में वार्डों के अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद सामने आया है। भवानी गंज वॉर्ड-108 की भाजपा पार्षद रीता राय और पूर्व पार्षद संतोष कुमार राय ने शुक्रवार को नगर आयुक्त और मेयर को पत्र लिखकर कश्मीरी मोहल्ला वॉर्ड के सपा पार्षद लईक आगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद रीता राय ने कहा कि लईक आगा अपने वॉर्ड में काम न कराकर, नियमों को ताक पर रखकर भवानीगंज वॉर्ड में बिना टेंडर के काम करा रहे हैं। आरोप है कि यह काम एक विशेष वर्ग के लिए किया जा रहा है। आरोप में कहा गया है कि बिना क्षेत्रीय पार्षद की अनुमति के दूसरा पार्षद दूसरे क्षेत्र में कोई काम नहीं करा सकता। यह नियम नगर निगम की कार्यकारिणी और सदन में पहले ही तय हो चुका है, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से नियम को दरकिनार कर दिया गया। इंजीनियर की मिलीभगत संतोष राय ने आरोप लगाया कि पहले जोन-6 के अधिशासी अभियन्ता अशोक यादव और क्षेत्रीय अवर अभियन्ता अखिलेश यादव से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इंजीनियर मिलीभगत कर दूसरी पार्टी के पार्षद को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले भी इन दोनों की मिलीभगत से क्षेत्र में एक गेट बनाया जा चुका है। इन 3 कार्यों पर उठाए सवाल ख्वास चौकी मुख्य मार्ग तुलसीदास पर गेट का निर्माण मुख्य मार्ग तुलसीदास, विक्टोरिया झील, मुबीन होटल के पास जल निकासी का कार्य अकबरी गेट के बगल से मुख्य मार्ग की दुकानों से अंदर की गलियों में बिना टेंडर खोदाई का कार्य इंजीनियर बोले आरोप निराधार अधिशासी अभियंता अशोक यादव ने कहा कि मिली भगत के आरोप निराधार हैं। जब जानकारी मिली तो तुरंत काम को रुकवा दिया गया है। क्षेत्रीय पार्षद की अनुमति के बिना दूसरा पार्षद उसके क्षेत्र में कोई काम नहीं कर सकता है। टेंडर नहीं होने की जानकारी का भी पता किया जा रहा है। वहीं, पार्षद ने नगर आयुक्त से मांग की है कि इन सभी कार्यों की जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *