भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर लड़कों ने किया पथराव:CNG भरवाने के दौरान कार से उतरने के लिए कहने पर हुआ झगड़ा, VIDEO


नौबस्ता थाने से महज 100 मीटर दूर स्थित भाजपा नेता महेंद्र सिंह यादव के पेट्रोल पंप पर सोमवार देर रात एक दर्जन युवकों ने मामूली विवाद पर पथराव करने के साथ ही तोड़फोड़ की। आरोप है कि कार सवार युवक कर्मचारियों के विरोध करने पर मारपीट की और रुपये भी छीन ले गए, हालांकि पुलिस ने रुपये छीनने जाने से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि पथराव और मारपीट हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच की रही है। पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें आरोपी युवक जमकर पत्थरबाजी करते हुए कैद हो गए। पहले देखिए घटना से जुड़ी दो तस्वीरें… नौबस्ता थाने से 100 मीटर दूर स्थित है पेट्रोल पंप जुगइया गांव निवासी भाजपा नेता महेंद्र सिंह का नौबस्ता थाने के पास ही एसआरडी के नाम से पेट्रोल पंप हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात को कार सवार पांच युवक पंप पर सीएनजी गैस भरवाने पहुंचे थे। इस पर कर्मचारी ने कार में बैठे युवक को बाहर निकलने के लिए कहा तो वह भड़क गए और गाली–गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उस वक्त तो चले गए, लेकिन करीब दो घंटे बाद 10-12 युवकों के साथ पहुंचे और पथराव कर दिया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करके पंप में तोड़फोड़ की। शोर मचने पर आसपास के लोग निकले और दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 16 हजार रुपए लूटने का आरोप संचालक ने बताया कि आरोपी मारपीट के दौरान एक कर्मचारी की बैग छीन ले गए, जिसमें 16 हजार रुपये थे। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। रुपये छीनने का आरोप गलत है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से कार मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *