![]()
मथुरा के वृंदावन में दिल्ली निवासी कार सवार पर्यटकों की खुलेआम गुंडई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पर्यटकों की कार की भागवत प्रवक्ता की कार से टक्कर हुई। इसका जब विरोध किया तो कार में सवार महिला पुरुष उतर आए और भागवत प्रवक्ता के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं उन्होंने भी भागवत प्रवक्ता के बाल पकड़ कर खींचे। पहले जानिए क्या हुआ शनिवार को वृंदावन कोतवाली इलाके में बस स्टैंड के सामने प्रख्यात कथा वाचक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री मथुरा की तरफ से अपनी गाड़ी में सवार होकर रंगनाथ मंदिर के समीप स्थित अपने घर आ रहे थे,गाड़ी ड्राइवर भगवान दास चला रहे थे। यह लोग जैसे ही बस स्टैंड के सामने पहुंचे तभी रंगनाथ मंदिर की तरफ से आ रही श्रद्धालुओं की गाड़ी ने जल्दबाजी करते हुए ओवरटेक करते समय सामने से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। विरोध किया तो की मारपीट टक्कर लगने के बाद जब आचार्य मृदुल कांत शास्त्री अपनी गाड़ी से उतर कर दिल्ली निवासी पर्यटकों से विरोध जताने पहुंचे तो टक्कर मारने वाली गाड़ी में बैठे कार सवार सभी लोग उतर आए और मारपीट शुरू कर दी। कार सवार पुरुषों ने जमकर लात घूंसे चलाए तो महिलाओं ने बाल पकड़ कर खींचा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस से भी उलझते दिखे पर्यटक वृंदावन दर्शन करने आए दिल्ली निवासी पर्यटकों ने न केवल खुलेआम मारपीट की बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस से भी बदसलूकी करने से नहीं चुके। पुलिस जब मारपीट करने वालों को पकड़कर थाने लेकर आ रही थी तो आरोपी गाड़ी में बैठने के लिए तैयार नहीं थे। किसी तरह पुलिस ने आरोपियों को गाड़ी में बिठाया तो साथ में मौजूद महिलाएं भी जीप में जबरन बैठ गई। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों को किया गिरफ्तार किसी तरह थाने लेकर पहुंची पुलिस ने आचार्य मृदुल कांत शास्त्री की तहरीर पर सुरेन्द्र कुमार सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 281,324(5),191(2),115(2),352 और 351(3) में मुकद्दमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से सभी को जमानत मिल गई।
Source link
भागवत प्रवक्ता से मारपीट का मामला:कार सवार पर्यटकों ने जमकर चलाए लात घूंसे,महिलाओं ने पकड़े बाल – हमले का CCTV वीडियो आया सामने