![]()
प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय अजय सरोज की मौत हो गई। राजापुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामा के घर राखी बंधवाकर पत्नी को लेने निकला था
अजय सरोज मांधाता बाजार क्षेत्र का निवासी था। रक्षाबंधन के दिन वह देहात कोतवाली क्षेत्र के मतुई पृथ्वीगंज स्थित अपने मामा के घर राखी बंधवाने गया था। इसके बाद वह पत्नी को ससुराल से लेने के लिए देवगढ़ कमासिन जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे राजापुर पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। एक दिन पहले पत्नी को मायके छोड़ा था
परिजनों के अनुसार, अजय ने एक दिन पहले ही अपनी पत्नी को मायके छोड़ा था और शुक्रवार को उसे वापस लेने जा रहा था। उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। अजय तीन बहनों का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। टक्कर के बाद बोलेरो लेकर भागा चालक
बताया गया कि राजापुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने अजय की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रानीगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।
Source link
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत:पत्नी को ससुराल से लेने जा रहा था, ड्राइवर फरार