लखनऊ में वकील के घर में भीषण आग लगी:स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाया, घरेलू सामान जला; दमकल ने आग बुझाई


लखनऊ में मंगलवार सुबह एक अधिवक्ता के मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर रखे घरेलू सामान में फैल गई। इस दौरान फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद बच्चा आरव (12) धुएं से घिर गया। घटना पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग स्थित सैनिक नगर के आम्रपाली विहार इलाके की है। गनीमत रही कि दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान चलाया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि घर में रखा घरेलू सामान जल गया है। देखिए 2 तस्वीरें… सुबह 10:11 बजे मिली आग की सूचना फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 10:11 बजे फायर स्टेशन पीजीआई के वॉच रूम के सीयूजी नंबर पर आग लगने की सूचना मिली। कॉलर माही सेन ने बताया कि आम्रपाली विहार, सैनिक नगर, तेलीबाग स्थित एक मकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन पीजीआई से एफएसओ के नेतृत्व में दो फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। सामान आग की चपेट में आया दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तो मकान के भूतल और प्रथम तल पर रखे घरेलू सामान में आग लगी हुई थी। इसके बाद फायर यूनिट ने प्रभावी अग्निशमन कार्रवाई शुरू की। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और कुछ समय की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। धुएं में घिर गया था 12 वर्षीय बच्चा घटना के दौरान मकान की पहली मंजिल पर करीब 12 वर्षीय बच्चा आरव मौजूद था। आग के कारण फैले धुएं के बीच बच्चा घिर गया था। हालांकि, दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिवक्ता शशि भूषण मिश्रा का है मकान फायर विभाग के अनुसार, आग मकान नंबर 39, आम्रपाली विहार, सैनिक नगर निवासी अधिवक्ता शशि भूषण मिश्रा के घर में लगी थी। आग की चपेट में आने से मकान में रखा घरेलू सामान नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी में किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *