![]()
संभल में अवैध स्विमिंग पूल में चचेरे भाई ने युवक को डुबोकर मार डाला। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक के सिर को पूरी ताकत से पानी में दबा दिया। वह 2 मिनट तक छटपटाता रहा। इसके बाद तलहटी में उसका शव बैठ गया। पहले परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, बाद में जब समझौता कर लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और कोई शिकायत भी नहीं दी, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घटना नखासा के सलारपुर कलां गांव की हैं। इस पूरी घटना पर एडवोकेट देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में क्या कर सकती है… आपराधिक मामलों के एडवोकेट देवेंद्र कुमार सागर ने बताया- एडवोकेट बोले- सजा नहीं मिली तो आरोपी और अपराध करेगा
एडवोकेट देवेंद्र सागर ने कहा कि अपराध, अपराध होता है, हत्या एक जघन्य अपराध है। उसने अपराध किया है, चाहे वह भाई ही क्यों न हो। यह समाज के लिए बहुत घातक है। हत्या करने के बाद वह खुले आम घूमेगा। उसकी मानसिकता रहेगी कि मैंने अपराध किया, मेरा कुछ नहीं बिगड़ा, ऐसे ही और अपराध करूंगा। घरवाले पैसे देंगे, समझौता कर लेंगे, फिर मामला निपट जाएगा। वह आगे भी ऐसे अपराध करेगा। देवेंद्र सागर ने कहा अगर पुलिस ऐसे मामलों में FIR दर्ज नहीं करती है या को तहरीर नहीं मिलती है, तो इसका मतलब अपराध को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इससे आपराधिक मानसिकता वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। पुलिस बोली- घरवालों ने समझौता किया, इसलिए कार्रवाई नहीं हुई
इस मामले में थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया- पुलिस रात ढाई बजे तक गांव में मौजूद रही। सोहिल और आरोपी के परिजनों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया है।
वहीं, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस को गांव भेजा गया था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करने से इनकार कर दिया और कोई शिकायत भी नहीं दी गई, जिसके कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए…
पिपली रामपुर मिलक में रईस अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी और उसके सात बच्चे हैं। इनमें मोहम्मद साने आलम (25), नजरे आलम (20), सोहिल (18), फैज आलम (16 ), मोहम्मद साहिल (11), गुलिस्ता (22 ) और फिजा (19) शामिल हैं। सोहिल अपने पिता की तीसरी संतान था। सोहिल सोमवार की दोपहर 1 बजे सलारपुर कलां में बने स्विमिंग पूल में अपने चचेरे भाई के साथ नहाने गया था। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों एक साथ स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। तभी चचेरे भाई ने सोहिल का सिर पानी में दबा दिया। वह छटपटाने लगा। उसने ऊपर आने की कोशिश की, लेकिन उस ने पूरी ताकत से उसे नीचे दबाए रखा। इस दौरान वह इधर-उधर देखता भी रहा। इस बीच कई लोग पूल में नहाने के लिए कूदे। आरोपी ने करीब 2 मिनट बाद सोहिल को छोड़ दिया। इसके बाद सोहिल 4 सेकंड के लिए पानी के ऊपर आया, उसने तैरकर बाहर आने की कोशिश भी की, लेकिन फिर डूब गया। उसका शव पूल की तलहटी में चला गया। परिजन जब उसका शव घर लेकर आए तो उन्हें पता चला कि सोहिल को तो तैरना आता था, वो डूब कैसे सकता है। पैरों में फंसा शव, तो पता चला
स्विमिंग पूल मालिक सालिम ने बताया, एक व्यक्ति नहाने के लिए जब कूदा तो उसके पैरों में सोहिल का शव फंस गया। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजनों को सूचना दी गई। घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर आए। तब उन्हें पता चला कि सोहिल को तैरना आता था तो वो डूब कैसे सकता है। उन्होंने स्विमिंग पूल का कैमरा चेक किया तो उनके सामने सच्चाई आई। सोहिल को पानी के अंदर डूबोते हुए उसका चचेरा भाई दिखा। ——————- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में तूफान, 7 जिलों में आंधी-बारिश, सैकड़ों पेड़-पोल उखड़े, घरों की टंकियां उड़ीं; 2 दिन बाद पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट यूपी में नौतपा में मौसम बदल गया है। सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल रहे। देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। लखनऊ में 90 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान आया। बदायूं, अयोध्या, उन्नाव, बस्ती, गोंडा, संभल और सीतापुर में आंधी के साथ बारिश हुई। बस्ती-गोंडा में पेड़-पोल उखड़ गए। सीतापुर में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए
Source link
बेटे को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला:संभल में परिवार वालों ने समझौता किया, पुलिस बोली- इसलिए कार्रवाई नहीं की