बेटी होने पर पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला:परिजन बोले- आए दिन करता था मारपीट, पति फरार, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी


गोविंद नगर में बेटी होने पर आटो चालक ने नवविवाहिता पत्नी को मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पति व ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मूलरूप से बिहार के लहारी तौरिया भगवानपुर निवासी 23 वर्षीय रिंकू उर्फ रंजू कुमारी की शादी पिछले साल 11 मार्च को गोविंद नगर के गोपाल नगर निवासी ऑटो चालक पंकज से हुई थी। पंकज के परिवार में उसकी मां ज्ञांतीदेवी और बहन मनीषा हैं। रंजू के भाई विकास का आरोप है कि करीब चार माह पूर्व बेटी शांभी के होने के बाद से बहनोई पंकज अक्सर बहन रंजू को मारते पीटते थे। मंगलवार को उन्होंने उसे मारापीटा था। बुधवार शाम उन्होंने बहन को मारापीटा और जहर खिलाकर भाग निकला। घटना के समय घर पर केवल सास ज्ञांतीदेवी और ननद मनीषा थी, जबकि देवर भी काम पर गया था। देर शाम जब तक देवर पहुंचा तो ससुरालीजन ने रंजू को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *