बेटी के अपहरण की रंजिश में महिला को गोली मारी:बांदा में देर रात वारदात, पुलिस कर रही गहन जांच


बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल महिला अनुपा ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के अपहरण के मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग करने की रंजिश में उस पर हमला किया गया। घायल महिला अनुपा ने बताया कि 12 जून को उसकी बेटी का कथित रूप से यादव समाज के कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक बेटी बरामद नहीं हुई है। महिला का आरोप है कि वह लगातार पुलिस और प्रशासन के संपर्क में रहकर कार्रवाई की मांग कर रही थी, जिससे आरोपी पक्ष उससे रंजिश रखने लगा था। घायल महिला के मुताबिक, वह अपने पति के साथ बाइक से छोटी बेटी को लेने अपने मायके कर्वी जा रही थी। रास्ते में चार लोगों ने उनकी बाइक रुकवा ली और उन्हें धमकाने लगे। महिला का आरोप है कि जब वे वहां से निकलने लगे तो आरोपियों ने उनका पीछा किया और उन पर फायर कर दिया। हमलावर उसके पति को गोली मारना चाहते थे, लेकिन गोली महिला के पैर में लग गई।
महिला ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी कह रहे थे कि “प्रशासन और पुलिस को लेकर हमारे पीछे क्यों पड़ी हो।” इसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद भी चारों आरोपी उनका पीछा करते रहे। किसी तरह वह और उसके पति कमासिन थाने पहुंचे, जहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। महिला ने यह भी दावा किया कि आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि “दो मर्डर कर चुके हैं, दो और कर देंगे।” हालांकि, महिला ने बताया कि वह यह नहीं देख सकी कि आरोपियों के पास कौन सा हथियार था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *