बुलंदशहर में देर रात झमाझम बारिश:तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज, गर्मी से राहत, 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना


बुलंदशहर में गुरुवार देर रात हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। रात करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह से भी आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब 10 बजे से रुक-रुक कर बारिश जारी है। ठंडी हवाओं के कारण उमस और गर्मी से राहत महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखी गई। इस बारिश से किसानों को भी फायदा हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *